रविवार, 19 अप्रैल 2020

अनानास का जूस पीने के फायदे ? जबरदस्त लाभ

अनानास का जूस पीने के फायदे 

नमस्कार दोस्तों आज हम इस पोस्ट में बात करने वाले अनानास के जूस पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं. तो चलिए जानते हैं क्या-क्या फायदे होते हैं अनानास के जूस पीने से.

अनानास का जूस पीने के फायदे 

अनानास का जूस पीने के फायदे
अनानास का जूस पीने के फायदे

1. अनानास में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अधिक मात्रा में होते हैं और शरीर को साफ रखकर कोशिकाओं के क्षय को रोकते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स गठिया, ह्रदय संबंधी रोग और कई तरह के कैंसर जैसी विभिन्न गंभीर बीमारियों से बचाते हैं।

2. इसमें बहुतायत में मैग्निशियम पाया जाता है जिससे हड्डियों और टिशूज में ताकत आती है। एक कप पाइनेप्पल ज्यूस से आपको 73 % मैग्निशियम मिल जाता है और सिर्फ 27 % की और आवश्यकता बची रह जाती है।

3. मसूडों और दांतों को स्वस्थ रखने में पाइनेपल बहुत कारगर है। इससे दांत मजबूत बनते हैं और यह गठिया रोगियों के लिए बहुत लाभदायक है। पाइनेपल को सूजन कम करने के लिए बहुत कारगर समझा जाता है।

4. इसमें मैक्यूलर डीजेनेरेशन को रोकने की क्षमता होती है। मैक्यूलर डीजेनेरेशन उम्र से जुड़ी ऐसी बीमारी है जिसमें धीरे-धीरे आंख का सेंट्रल विजन खत्म हो जाता है।

5. पाइनेपल में होने वाला विटामिन C इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और विभिन्न प्रकार की बीमारियों से आपको बचाए रखता है। यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर है।

6. अगर आप उच्च रक्त चाप से ग्रस्त हैं तो आपको पाइनेपल को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। इसमें पोटेशियम काफी मात्रा में होता है और सोडियम की मात्रा कम होती है। इसी वजह से यह शरीर में रक्त के प्रवाह की गति को नियंत्रित करता है।

7. पाइनेपल उपस्थित ब्रोमेलेन जैसे एंजाइम्स आपकी पाचन संबंधी किसी भी समस्या को हल करने में लाभकारी है। अपनी डाइट में इसे शामिल करके आप पेट के कीड़ों से भी छुटकारा पा सकते हैं।

8 . विटामिन A की कमी से आपके नाखून कमजोर और सूखे हो जाते हैं। इससे भी ज्यादा विटामिन B की कमी से आपके नाखूनों में दरारें पड़ जाती हैं और वे टूट जाते हैं। पाइनेपल के नियमित उपयोग से इन दोनों ही विटामिंस संबंधी जरूरतें पूरी होती हैं और आपके नाखून स्वस्थ और खूबसूरत बने रहते हैं।

9. अगर आप भी बार बार होठों के सूखने और परत झड़ने से परेशान हैं तो आप पाइनेपल को अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा यह आपकी त्वचा को भी खूबसूरत और झुर्रियों रहित बनाता है।

10. अनानास आपका वजन कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है। इसका नियमित रूप से सेवन कर आप आसानी से अपना वजन कम कर छरहरी काया पा सकते हैं।

अनानास का जूस पीने के फायदे 

आप वीडियो के माध्यम से भी समझ सकते हैं

प्याज के क्या फायदे होते हैं 

प्याज के क्या फायदे होते हैं
प्याज के क्या फायदे होते हैं

1 गर्मी के दिनों में प्याज किसी अमृत से कम नहीं है। प्रतिदिन भोजन में प्याज को शा‍मिल कर और कहीं बाहर जाने पर अपने साथ एक छोटा प्याज रखकर आप गर्मी के प्रकोप से बच सकते हैं। यह लू लगने से आपको बचाएगा।

2 लू लग जाने पर या फिर गर्मी के कारण होने वाली अन्य समस्याओं में प्याज का प्रयोग लाभदायक होता है। प्याज को फोड़क का दरदरा पीसकर पानी में डालें और इस पानी में पैर डालकर बैठ जाएं। इससे बढ़ी हुई गर्मी और लू उतर जाएगी। हाथ की हथेलियों पर भी इसे मलना फायदेमंद होगा।

3  सिर पर गर्मी चढ़ जाने की स्थिति में बालों में प्याज का रस लगाकर रखें और 1 घंटे बाद धो लें। ऐसा 1 दो दिन में करते रहें, सिर में ठंडक मिलेगी, साथ ही बाल भी रेशमी हो जाएंगे।

4  शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए प्याज बहुत फायदेमंद है। यह न केवल कई तरह की बीमारियों से आपको बचाता है, बल्कि सब्जियों में पकाने के दौरान इस्तेमाल होने के कारण विटामिन-सी के रूप में भी यह फायदेमंद होता है।

5  ज्यादातर लोग अपच की समस्या से परेशान रहते हैं। अगर आपको भी यह समस्या परेशान करती है, तो आप भी प्याज का सेवन जरूर करें। प्याज के सेवन से शरीर में पाचक रस का प्रवाह ज्यादा होता है जो खाने को पचाने में सहायक होता है।

6  कैंसर जैसे रोग से बचने के लिए प्याज एक बेहतरीन औषधि है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है और इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है जो कैंसर की रोकथाम में मददगार होता है।

7 सांस संबंधी रोग होने पर प्याज काफ लाभदायक है, इसके अलावा गठिया के इलाज में भी प्याज का उपयोग किया जाता है। भुना हुआ प्याज खाने से भी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

8 कान में किसी प्रकार की समस्या होने पर प्याज को राख में भूनकर उसका गुनगुना रस निकाल लें। अब इस रस को कान में डालने पर कान दर्द एवं अन्य समस्या समाप्त हो जाएगी।

9 महिलाओं में मासिक धर्म से जुड़ी समस्या होने पर प्याज के रस में शहद मिलाकर सेवन करने पर बहुत लाभ मि‍लता है। अत्यधि‍क दर्द होने की स्थि‍ति में भी इससे लाभ होता है।

10  इसके अलावा त्वचा व बालों के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए भी प्याज के रस का प्रयोग किया जाता है। साथ चर्म रोग होने की स्थि‍ति में प्याज के रस को तिल्ली या अलसी का तेल मिलाकर लगाने से लाभ होता है।

चुकंदर के 7 बेहतरीन स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ

चुकंदर के 7 बेहतरीन स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ
चुकंदर के 7 बेहतरीन स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ 

1 हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने के लिए चुकंदर बेहद फायदेमंद है। नियमित रूप से चुकंदर या चुकंदर के जूस का सेवन रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में बेहद मददगार साबित होगा।

2 रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी चुकंदर एक रामबाण औषधि है। नियमित इसका सेवन कर आप रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

3 विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, सोडियम, पोटेशियम, फास्फोरस, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन और नेचुरल शुगर जैसे तत्वों से भरपूर चुकंदर सेहत से जुड़े कई  बेमिसाल फायदे पहुंचाता है।

4  बालों का झड़ना या सफेद होना जैसी समस्याएं चुकंदर के नियमित सेवन से ठीक की जा सकती हैं। इसके अलावा चुकंदर का रस बालों में डाइ की तरह प्रयोग किया जा सकता है। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता।

5  चुकंदर  का सेवन कर आप स्टेमिना बढ़ा सकते हैं। खास तौर से नियमित व्यायाम करने वालो लोगों के लिए यह फायदेमंद होता है। यह आपको जल्दी थकने नहीं देता और आप ज्यादा से ज्यादा एक्सरसाइज कर सकते हैं।

6 नियमित रूप से चुकंदर के जूस का सेवन कर आप अपनी त्वचा को साफ और चमकदार बना सकते हैं। इतना ही नहीं यह आपको जवां दिखने में भी मददगार होगा। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और तनाव में भी राहत देता है।

7  महिलाओं के लिए नियमित रूप से चुकंदर का सेवन करना बेहद फायदेमंद है। यह शरीर में आयरन यानि लौह तत्व की कमी को पूरा करने में सहायक है, जो महिलाओं में अधिकांशत: देखी जाती है।

लेबल:

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

कमेंट में hyperlink या किसी तरह का लिंक स्मेप माना जाएगा। आशा करता हूं कमेंट बॉक्स में user-friendly शब्द लिखेंगे, धन्यवाद

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ